मावली

भाजपा OBC मोर्चा ने गणेश लाल प्रजापत को बनाया राजसमंद जिला प्रभारी

भाजपा OBC मोर्चा ने गणेश लाल प्रजापत को बनाया राजसमंद जिला प्रभारी

 

गांव की आवाज न्यूज मावली । आगामी निकाय चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा राजस्थान ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर निकाय चुनाव के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत की सहमति और निर्देशों के अनुसार घासा निवासी गणेश लाल प्रजापत को राजसमंद जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रजापत इससे पूर्व भी भाजपा में विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने आगामी निकाय चुनाव में राजसमंद जिले की जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद घासा सहित आसपास के क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए गणेश लाल प्रजापत को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर विद्यार्थियों को बांटी स्टेशनरी सामग्री, शिक्षा के प्रति किया प्र... अगली खबर → रक्षाबंधन पर सजे पलाना कला के बाजार, राखी और मिठाइयों की खरीदारी ...

टिप्पणी करें