धोला देवरा में सजा राम रसोड़ा, रामदेवरा यात्रियों की सेवा में जुटे ग्रामीण
गांव की आवाज न्यूज मावली । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी न्यू धर्मराज मित्र मंडल की ओर से धोला देवरा (पावर हाउस) के पास राम रसोड़े का शुभारंभ किया गया। रामदेवरा दर्शन के लिए पैदल एवं अन्य साधनों से जाने वाले यात्रियों की सेवा के उद्देश्य से लगाए गए इस राम रसोड़े में यात्रियों के लिए चाय और बिस्किट की व्यवस्था की गई है।
राम रसोड़े के शुभारंभ के दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की सेवा को पुण्य का कार्य बताते हुए सहयोग का संकल्प लिया। रसोड़े के माध्यम से रामदेवरा जाने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान राहत और अल्पाहार उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर सुरेश चंद्र गायरी, तुलसीराम भील, कालू महाराज, रूपलाल, हीरालाल, रामलाल भील सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की बात कही।
यह खबर भी पढ़े….

