मावली

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विद्यालय में रोपे 100 पौधे

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विद्यालय में रोपे 100 पौधे

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विद्यालय में रोपे 100 पौधे

 

गांव की आवाज न्यूज मावली । समीपवर्ती ग्राम पंचायत रख्यावल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के करीब 100 पौधे लगाए गए।
प्रधानाचार्य शक्ति सिंह रावल ने बताया कि पौधारोपण के साथ विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी है।
कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य कोमल गुप्ता, मनीषा जैन, नीलू आर्य, अनिल चौधरी, लक्ष्मी आचार्य, अनुकृति नागदा, आर.के. सैनी, दिलखुश मीणा, पुष्कर डांगी, शारीरिक शिक्षक अर्जुन सिंह झाला सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर भामाशाह ने सैकड़ों कॉपियां वितरित कर बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्क... अगली खबर → रख्यावल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी उत्सव...

टिप्पणी करें