मावली

विद्यार्थियों को बांटी स्टेशनरी सामग्री, शिक्षा के प्रति किया प्रोत्साहित

विद्यार्थियों को बांटी स्टेशनरी सामग्री, शिक्षा के प्रति किया प्रोत्साहित

 

विद्यार्थियों को बांटी स्टेशनरी सामग्री, शिक्षा के प्रति किया प्रोत्साहित

गांव की आवाज न्यूज मावली ।  घासा  निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए स्टेशनरी सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भामाशाह एडवोकेट उमेश कुमार सेन की ओर से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आवश्यक पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई।
समाजसेवी एवं श्री राम सेना अध्यक्ष युधिष्ठिर बैरागी ने अपने हाथों से विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पेंसिल सहित अन्य स्टेशनरी सामग्री वितरित की। सामग्री पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर युधिष्ठिर बैरागी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा समाज के सर्वांगीण विकास का मुख्य आधार है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन के साथ लगन और मेहनत से पढ़ाई करने तथा भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन एवं समस्त स्टाफ ने भामाशाह एडवोकेट उमेश कुमार सेन एवं समाजसेवी युधिष्ठिर बैरागी का इस सराहनीय एवं पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को इस प्रकार का सामाजिक सहयोग मिलने से उनमें शिक्षा के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े…..

नेपाल बाढ़: मावली उपखण्ड प्रशासन ने जारी की अपील, लापता या फंसे परिजनों की मांगी जानकारी

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर नेपाल बाढ़: मावली उपखण्ड प्रशासन ने जारी की अपील, लापता या फंसे प... अगली खबर → भाजपा OBC मोर्चा ने गणेश लाल प्रजापत को बनाया राजसमंद जिला प्रभार...

टिप्पणी करें