मावली

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) खण्ड घासा की साधारण सभा की बैठक संपन्न

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) खण्ड घासा की साधारण सभा की बैठक संपन्न

त्रिवर्षीय नवीन कार्यकारिणी गठित

 

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) खण्ड घासा की साधारण सभा की बैठक संपन्न

गांव की आवाज न्यूज़ मावली । राष्ट्र के हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक, शिक्षक के हित में समाज, के उद्देश्यों को लेकर कार्यरत शिक्षक संगठन ‘अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा)’ के खण्ड (ब्लॉक) घासा की साधारण सभा की बैठक आज देबारी पावर हाउस स्थित जोगनिया माता मंदिर परिसर में दो सत्रों में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि खंड पालक वगत राम शर्मा थे ।अध्यक्षता महासंघ के घासा खण्ड अध्यक्ष भीम सिंह राव ने की। विशिष्ट अतिथि महासंघ के संभाग संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह
सारंगदेवोत, जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला,जिला मंत्री मंगल कुमार जैन थे। प्रथम सत्र में वर्तमान में वक्ताओं द्वारा संगठन के महासंघ से संबद्ध होने के बाद रीति नीति में आए परिवर्तनों को स्वीकार कर उसके अनुरूप कार्य करने एवं कार्यकारिणी के कार्यकाल में संगठन द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों में शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी पर उनका आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की गई।
द्वितीय सत्र में आगामी 3 वर्षों के लिए घासा ब्लॉक की 20 सदस्यीय नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी के प्रमुख पांच पदों पर मनोनयन महासंघ के विधान के अनुसार जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी व प्रदेश नेतृत्व की सहमति से किया गया । बैठक में मुख्य अतिथि खंड पालक वगत राम शर्मा ने नवीन कार्यकारिणी के पांचों प्रमुख मनोनीत किए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। जिसके बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत ने सर्वसम्मति से खंड घासा से विभिन्न शैक्षिक वर्गों से प्रतिनिधि के रूप में 15 सदस्यों का मनोनयन किया। संचालन धर्मेंद्र तेली ने किया। संभाग संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि महासंघ के मूल ध्येय में राष्ट्र प्रथम है। संगठन में कोई बड़ा या छोटा नहीं होता। उन्होंने संत रविदास की जीवनी से विद्यार्थियों को प्रेरणा देने की बात कही व बताया कि महासंघ देश में सर्वाधिक 13 लाख 50 हजार की सदस्यता वाला शिक्षक संगठन है जिसमें भी राजस्थान सदस्यता के मामले में पहले स्थान पर है। महासंघ मूल कार्यों के अलावा कुल 15 और भी आयामों की विभिन्न प्रकोष्ठों के माध्यम सेकई राष्ट्र सेवा के काम कर रहा है जिसमें प्रार्थना सभा प्रकोष्ठ , हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ, अभिलेख ,शैक्षिक, महिला प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ, सेवानिवृत्ति सदस्य, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, प्रकाशन प्रकोष्ठ, सेवा प्रकोष्ठ, पर्यावरण प्रकोष्ठ, संपर्क प्रकोष्ठ,शिक्षक सम्मान प्रकोष्ठ ,समर्थ भारत आयाम प्रकोष्ठ , विमर्श प्रकोष्ठ शामिल है। मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक नेता जगदीश शर्मा ,उच्च

प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक
वाक्पीठ के अध्यक्ष नारायण लाल डांगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर मंडोवरा, जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता, प्रधानाध्यापक वाक्पीठ के पूर्व अध्यक्ष नारायण लाल डांगी ( सेवानिवृत) सहित घासा तहसील के अनेक शिक्षक उपस्थित थे। शांति पाठ के साथ बैठक संपन्न हुई।

 

यह खबर भी पढ़े……

नेपाल बाढ़: मावली उपखण्ड प्रशासन ने जारी की अपील, लापता या फंसे परिजनों की मांगी जानकारी

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों ने बंधवाया रक्षासूत्र, दिया सड़क सुरक्... अगली खबर → जेएसजी नवकार ग्रुप ने ऑन-कॉल O नेगेटिव रक्त की व्यवस्था कर पेश की...

टिप्पणी करें