मावली

अखिल मेवाड़ जाट महासभा के मावली व घासा तहसील चुनाव सम्पन्न

अखिल मेवाड़ जाट महासभा के मावली व घासा तहसील चुनाव सम्पन्न

गांव की आवाज न्यूज मावली। अखिल मेवाड़ जाट महासभा के चुनाव रविवार को मावली विधानसभा क्षेत्र की दोनों तहसीलों में सम्पन्न हुए। इस दौरान युवा एवं वरिष्ठ नागरिकों की मौजूदगी में लोकतांत्रिक वातावरण में कार्यकारिणी का गठन किया गया।मावली तहसील की कार्यकारिणी के चुनाव जाट समाज नोहरा (भवन) गारियावास, मावली में प्रातः 11 बजे सम्पन्न हुए। इसमें हिरालाल को अध्यक्ष, पन्नालाल जाट (सालेरा) को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश को युवा अध्यक्ष तथा संतोष जाट को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

वहीं, घासा तहसील के चुनाव सायं 5 बजे पलाना कला गांव स्थित खेड़ा का देवरा मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुए। इसमें भेरूलाल जाट (भानसोल) अध्यक्ष, मदनलाल जाट तहसील युवा अध्यक्ष तथा रमेश जाट (रोडी) उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किए गए।चुनाव अधिकारी अरविंद व रतनलाल रहे। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य औंकार वालिया, माधुलाल, शंकर, देवीलाल, रामलाल, मांगीलाल, भंवर, मोहन सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।उक्त जानकारी रामलाल जाट (थामला) पूर्व तहसील अध्यक्ष ने दी।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर उदयपुर में तेरापंथ युवक परिषद के रक्तदान शिविर, भाजपा सरदार पटेल ... अगली खबर → जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में रख्यावल विद्यालय का शानदार प्रदर...

टिप्पणी करें