मावली

किंग सेना, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के निशुल्क शिविर में उमड़ी भीड़

किंग सेना, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के निशुल्क शिविर में उमड़ी भीड़

दिनेश वैष्णव घासा। किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ और पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को विजनवास पंचायत मुख्यालय पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग, चर्म रोग, नाक-कान-गला, हड्डी, नेत्र और शिशु रोगों का इलाज किया गया। डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड के मरीजों की भी जांच हुई।

शिविर में विजनवास, विकरणी, नेगडिया, नरदासिया, छापरा, मोडी मंगरी, गंदोली, जुनावास, नूऊवा, खादरा, खादरा वाडा, चंदेसरा, अनोपपुरा, राय जी का गुढा, लाडियो का खेड़ा, झंझेला, तरकिया और खाम की मादडी सहित कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। गंभीर मरीजों को तुरंत पेसिफिक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

शिविर में नेत्र एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बनवारी, सामान्य मेडिसिन के डॉक्टर ऋषभ, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हिमांशी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सोनम, दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पूजा, डॉक्टर फातिमा, डॉक्टर आदित्य और डॉक्टर प्रियंका ने सेवाएं दीं। पेसिफिक हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड कुलदीप सिंह और गणपत सिंह चुंडावत भी मौजूद रहे।

किंग सेना के चुन्नीलाल सालवी, ललित शंकर सुथार, राजेश गर्ग, जयेश खटीक, प्रिंस गर्ग, कन्हैया सालवी, विशाल खटीक, सवाई सिंह राव, रेवा शंकर, राजू सेन और प्रकाश सालवी सहित कई कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर वैशाख में मेवाड़ में होगा खटीक समाज का सामूहिक विवाह... अगली खबर → शहीद नाना भाई खाट शिक्षक गौरव सम्मान से देशबंधु सम्मानित...

टिप्पणी करें