उदयपुरमावली

मावली में जन सुरक्षा कैम्प 11 जुलाई से 30 सितंबर तक लगेंगे

मावली में जन सुरक्षा कैम्प 11 जुलाई से 30 सितंबर तक लगेंगे

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) | 09 जुलाई 2025- राज्य सरकार की जन सुरक्षा योजना के तहत 11 जुलाई से 30 सितंबर तक पंचायत मुख्यालयों पर कैम्प लगाए जाएंगे। इसकी तैयारियों को लेकर 8 जुलाई को सुबह 10 बजे उपखण्ड कार्यालय मावली में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी ने की। इसमें विकास अधिकारी शेलेन्द्र खींची , ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रोग्रामर नवीन कुमार मीणा और क्षेत्र के सभी शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।

कैम्पों में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना और अटल पेंशन योजना से जुड़ी सेवाएं दी जाएंगी।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 18 से 50 वर्ष की आयु के लोगों के लिए है। इसमें 436 रुपये सालाना प्रीमियम पर दो लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। यह योजना 2015 में शुरू हुई थी।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 18 से 70 वर्ष के नागरिकों के लिए है। इसमें 20 रुपये सालाना प्रीमियम पर दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है।

प्रधानमंत्री जनधन योजना 2014 में शुरू हुई थी। इसमें खाता धारकों को रूपे डेबिट कार्ड और दो लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। दुर्घटना की सूचना 30 दिन पहले देना जरूरी है। कैम्पों में नए खाते भी खुलवाए जाएंगे और ई-केवाईसी की सुविधा भी दी जाएगी।

अटल पेंशन योजना असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए है। इसमें 18 से 40 वर्ष की आयु के नागरिक शामिल हो सकते हैं। 60 वर्ष की आयु के बाद 1000 से 5000 रुपये तक की मासिक पेंशन मिलती है। यह पेंशन ग्राहक के योगदान पर निर्भर करती है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर करणी माता मंदिर की 6 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग... अगली खबर → महुडा स्कूल में शिक्षण सामग्री वितरण से खिले विद्यार्थियों के चेह...

टिप्पणी करें