उदयपुर

विश्व पशुचिकित्सा दिवस पर नवानिया वेटरनरी कॉलेज में आयोजन

विश्व पशुचिकित्सा दिवस पर नवानिया वेटरनरी कॉलेज में आयोजन

गांव की आवाज न्यूज उदयपुर ( लिलेश सुयंल) | उदयपुर के नवानिया स्थित वेटरनरी महाविद्यालय में विश्व पशुचिकित्सा दिवस 2025 उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में स्पोकल 2025 की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। मुख्य वक्ता वेटरनरी विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ. हेमंत दाधीच रहे। उन्होंने पशु स्वास्थ्य और कल्याण में पशु चिकित्सकों के योगदान की चर्चा की। उपस्थित पशुचिकित्सा विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

वेटरनरी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. शिव शर्मा ने बताया कि इस बार विश्व पशुचिकित्सा दिवस की थीम “एनीमल हेल्थ टेक्स ए टीम” रखी गई है। यह थीम उच्च गुणवत्ता वाले पशु स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में वेटरनरी प्रोफेशनल्स के आपसी समन्वय और टीम भावना को दर्शाती है। वेटरनरी सेवाओं का क्षेत्र अत्यंत विविधतापूर्ण और विकासशील है। इस थीम का चयन वर्ल्ड वेटरनरी एसोसिएशन द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में सभी पशुचिकित्सा विद्यार्थी और संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर वारणी के काडा बस्ती में दो मकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान, उप... अगली खबर → पलाना कलां गांव में पेंथर का आतंक, दो बछड़े बने शिकार...

टिप्पणी करें