उदयपुर

श्रीयादे मंदिर दरौली में कार्यालय कक्ष और भोजनशाला का शिलान्यास सम्पन्न, 24 अगस्त को होगा रक्तदान शिविर

श्रीयादे मंदिर दरौली में कार्यालय कक्ष और भोजनशाला का शिलान्यास सम्पन्न, 24 अगस्त को होगा रक्तदान शिविर

गांव की आवाज न्यूज उदयपुर 12 अगस्त 2025- मेवलिया प्रजापति समाज, मेवाड़ चौखला की कुलदेवी श्रीयादे माता मंदिर, दरौली परिसर में 11 अगस्त 2025, सोमवार को कार्यालय कक्ष एवं भोजनशाला निर्माण का शिलान्यास विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ।

मेवाड़ चौखला अध्यक्ष गणेशलाल प्रजापत (घासा) ने बताया कि सराय की प्रथम मंजिल पर दो कमरों वाले कार्यालय कक्ष और पंडित निवास भवन तथा मंदिर के पीछे भोजनशाला का निर्माण प्रस्तावित है।

महामंत्री डीसी प्रजापत (बिठौली) ने जानकारी दी कि मेवाड़ चौखला की मेजबानी में 24 अगस्त 2025 (रविवार) को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समाजजनों से अधिक संख्या में भाग लेकर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग देने की अपील की।

शिलान्यास समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष मांगीलाल प्रजापत (इंटाली), वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयलाल (खेड़ी), प्रेमलाल (माल की टूस), दलाजी (इंटाली), पन्नालाल (भटेवर), गमेरलाल, कोषाध्यक्ष रामलाल (दरौली), धनराज (सराय), दीपलाल प्रजापत (घासा), नाथूलाल, चंपालाल (खेड़ी), रामलाल प्रजापत, भगवान प्रजापत, उमेश प्रजापत, गणेशलाल, दिनेश प्रजापत (दरौली) सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का विधिवत शिलान्यास महाराज गणपत चौबीसा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न किया गया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर राजसमंद: तालाब में डूबने से दादी सहित तीन की मौत, बच्चों को बचाने... अगली खबर → उदयपुर के डबोक में वारदात: 8 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्...

टिप्पणी करें