राजस्थान

राजसमंद: तालाब में डूबने से दादी सहित तीन की मौत, बच्चों को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

राजसमंद: तालाब में डूबने से दादी सहित तीन की मौत, बच्चों को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

गांव की आवाज न्यूज उदयपुर I 10 अगस्त 2025- राजस्थान के राजसमंद के देवगढ़ थाना क्षेत्र के मण्डावर ग्राम पंचायत के ढाक का थड़ा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से दादी सहित दो मासूमों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच 11 वर्षीय हिम्मतराम और 10 वर्षीय मीना तालाब में नहाने के दौरान डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख उनकी दादी, 60 वर्षीय भंवरी देवी (पूर्व वार्ड पंच), उन्हें बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ी। लेकिन दुर्भाग्यवश तीनों की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर देवगढ़ थाना प्रभारी अनिल विश्नोई जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को बाहर निकाल कर देवगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।

मृतकों में भंवरी देवी पत्नी राजूराम भील, हिम्मतराम पुत्र तुलसाराम, और मीना पुत्री लक्ष्मणराम शामिल हैं। हिम्मतराम और मीना चचेरे भाई-बहन थे। घटना की जानकारी मिलते ही मंडावर सरपंच प्रशासक प्यारी कुमारी भी देवगढ़ अस्पताल पहुंचीं।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा गांव में भक्ति और सेवा का संगम, राम रसोड़े का हुआ उद्घाटन... अगली खबर → श्रीयादे मंदिर दरौली में कार्यालय कक्ष और भोजनशाला का शिलान्यास स...

टिप्पणी करें