उदयपुरमावलीराजस्थान

घासा: जमीन के पैसों को लेकर बेटे ने पिता की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

घासा: जमीन के पैसों को लेकर बेटे ने पिता की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

गांव की आवाज न्यूज़ मावली I 12 अगस्त 2025 – उदयपुर जिले के घासा थाना क्षेत्र के विजनवास गांव में जमीन के पैसों को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया। यहां एक बेटे ने पैसे के विवाद में अपने पिता की लकड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाधिकारी प्रवीण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 10 अगस्त की रात को विजनवास गांव निवासी बाबूलाल भील (60), जो स्कूल के पास रहते थे, की उनके पुत्र किशनलाल भील ने जमीन बेचने से मिले पैसों को निकालने की बात पर विवाद के दौरान हत्या कर दी।

विवाद इतना बढ़ गया कि किशनलाल ने गुस्से में आकर लकड़ी से पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही बाबूलाल की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मृतक का शव खाट पर पड़ा हुआ मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान और खून के धब्बे थे।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए शव को रात में खेमली सीएचसी की मोर्चरी में भिजवाया। मृतक के भाई हीरालाल की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी योगेश गोयल ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल और पुलिस उप अधीक्षक मावली राजेंद्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसूचना के आधार पर आरोपी किशनलाल को विजनवास से डिटेन कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस टीम में थानाधिकारी प्रवीण सिंह, एएसआई हीरालाल, कांस्टेबल महेंद्र सिंह, राजकुमार, अजय सिंह, हिमांशु, सीताराम, ‌समय राज आदि मौजूद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर मावली कि ग्राम पंचायत मांगथला में 9 साल बाद गूंजी गवरी की गूंज... अगली खबर → एसीबीईओ प्रथम सुखलाल गुर्जर के पदभार ग्रहण पर राजस्थान शिक्षक संघ...

टिप्पणी करें