उदयपुरमावली

गुम हुआ मोबाइल पुलिस ने खोजा, बुजुर्ग महिला को लौटाया

गुम हुआ मोबाइल पुलिस ने खोजा, बुजुर्ग महिला को लौटाया

गांव की आवाज न्यूज लिलेश सुयंल मावली | बुजुर्ग महिला का गुम हुआ मोबाइल पुलिस ने खोज निकाला। थाना घासा में 16 मार्च 2025 को सिन्धु निवासी पुष्पा देवी ने मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के सुपरविजन में थाना घासा प्रभारी प्रवीण सिंह राजपुरोहित व उनकी टीम ने तकनीकी सहायता से मोबाइल ढूंढ निकाला। पुलिस ने मोबाइल पुष्पा देवी को सौंप दिया। मोबाइल वापस पाकर बुजुर्ग महिला ने खुशी जताई। पुलिस टीम में थानाधिकारी सहित कांस्टेबल रामवतार व महेन्द्र सिंह थे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर मेवाड़ राजघराने के अरविंद सिंह मेवाड़ का अंतिम संस्कार... अगली खबर → महिलाओं के फ्री कंप्यूटर कोर्स सेंटर का निरीक्षण...

टिप्पणी करें