
गांव की आवाज न्यूज मावली। भारतीय जनता पार्टी मंडल घासा की ओर से संगठन द्वारा निर्देशित विभिन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों के संदर्भ में कार्यशाला का आयोजन हनुमान जी मंदिर परिसर घासा में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत उद्बोधन से हुई, जिसमें आत्मनिर्भर भारत अभियान के संयोजक गणेश लाल कुम्हार ने अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। मंडल संयोजक रतन सिंह कितावत ने अध्यक्षता करते हुए मंडल की संगठनात्मक गतिविधियों, थामला में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर तथा स्वच्छता अभियान की जानकारी दी।सांसद खेलकूद विधानसभा संयोजक रोशन लाल सुथार ने खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की। वहीं जिला संयोजक आत्मनिर्भर भारत अभियान नरेंद्र सिंह असोलिया ने लोकल फॉर वोकल, सरल ऐप एवं सेवा पखवाड़ा के तहत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।सांसद खेल महोत्सव के मंडल संयोजक कान सिंह राव ने प्रतियोगिता से संबंधित जानकारियां दी और कार्यक्रम का संचालन किया। अंत में सेवा पखवाड़ा के मंडल संयोजक एवं महामंत्री प्रकाश वैष्णव ने आगामी सेवा कार्यों के आयोजन की जानकारी देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सांसद खेल महोत्सव जिला सहसंयोजक यशवंत पुरोहित, मंडल प्रभारी बादल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष युधिष्ठिर पुरोहित, कोषाध्यक्ष मदन लाल मेनारिया, मीडिया प्रभारी अर्जुन डांगी, सरल ऐप प्रभारी गौतम लोहार सहित भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
