उदयपुरमावली

विद्यालय में दो शिक्षकों का गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित

विद्यालय में दो शिक्षकों का गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) 30 जून 2025 – मावली क्षेत्र कि ग्राम पंचायत थामला में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को सेवानिवृत्त हो रहे दो शिक्षकों का विद्यालय परिवार की ओर से गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दाताराम सिसोदिया ने की, जबकि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु, कैलाश चंद्र आमेटा, लक्ष्मी लाल व्यास व जसराज गुसर रहे।

सम्मानित शिक्षकों में सेवानिवृत्त हो रहे प्रधानाचार्य श्री भूपेंद्र कुमार आमेटा एवं शारीरिक शिक्षक श्री राजकुमार गुसर शामिल रहे, जिन्होंने शिक्षा विभाग में 33 वर्ष 6 महीने 19 दिन तक सेवाएं दी। उनकी सेवाओं के दौरान विद्यालय की कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम बीते छह वर्षों में शत-प्रतिशत रहा, जो उनके समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षण कार्य का प्रमाण है।

विद्यालय परिवार ने दोनों शिक्षकों का मेवाड़ी परंपरा अनुसार अभिनंदन पत्र, मेवाड़ी पगड़ी, कुमकुम तिलक, श्रीफल, शॉल एवं ऊपरना ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य यशवंत रोशन, यादव अजय सोनवाल, अभिजीत सिंहगुण, अनिल जैन, देवेंद्र सिंह राव सहित कई शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने दोनों शिक्षकों के योगदान को प्रेरणास्रोत बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर गोलवाड़ा में संबल शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं... अगली खबर → मेवाड़ सिंहनी महासती शांता कुंवर महाराज का बड़ी सादडी में मंगल प्...

टिप्पणी करें