मावली

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रामीणों ने लिया नियमित योग का संकल्प

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रामीणों ने लिया नियमित योग का संकल्प
फलीचडा

गांव की आवाज न्यूज मावली, 21 जून। मावली क्षेत्र की ग्राम पंचायत फलीचढ़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुँचौली (तहसील मावली) के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी छोगालाल जाट ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सोहनलाल गाडरी, प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु, योगेश कुमार जैन एवं लहरीलाल जाट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर डॉ. पंकज तंवर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है और नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में छोगालाल जाट ने कहा कि स्वस्थ शरीर और संतुलित जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। वहीं सोहनलाल गाडरी ने कहा कि व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर होगा तो परिवार और समाज भी स्वस्थ एवं खुशहाल रहेगा।
प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ने नियमित योगासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शरीर को लचीला, मजबूत और निरोगी बनाता है। योग प्रशिक्षक प्रिंस गुर्जर ने उपस्थित करीब 70 ग्रामीणों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया तथा उन्हें नियमित योग करने की जानकारी दी।


कार्यक्रम के अंत में आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुँचौली की टीम द्वारा सभी उपस्थित लोगों को नियमित योग करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, विद्यार्थी एवं राजकीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर ​मादक पदार्थ तस्करों की काली कमाई पर उदयपुर पुलिस का कड़ा प्रहार;... अगली खबर → भारतीय भाषा समर कैंप में बच्चों ने जाना चित्तौड़गढ़ दुर्ग का इतिह...

टिप्पणी करें