मावली

नव-निर्वाचित पार्षद नरेश वैष्णव ‘गुड्डू’ ने बालाजी व चारभुजा जी के किए दर्शन

नव-निर्वाचित पार्षद नरेश वैष्णव ‘गुड्डू’ ने बालाजी व चारभुजा जी के किए दर्शन

 

नव-निर्वाचित पार्षद नरेश वैष्णव ‘गुड्डू’ ने बालाजी व चारभुजा जी के किए दर्शन

गांव की आवाज न्यूज मावली। उदयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 72 से नव-निर्वाचित पार्षद नरेश वैष्णव ‘गुड्डू’ गुरुवार को विजय के बाद अपने पैतृक गांव घासा पहुंचे। गांव पहुंचने पर उन्होंने बालाजी महाराज एवं ठाकुरजी चारभुजा मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
नरेश वैष्णव मूल रूप से घासा के निवासी हैं और लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं। वे पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं। उनके पिता रामलाल वैष्णव भी पूर्व में पार्षद रह चुके हैं।
गांव आगमन पर वैष्णव समाज के प्रबुद्धजनों, ग्रामीणों एवं युवा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर एवं साफा धारण करवाकर उनका भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें जीत की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान मुकेश वैष्णव, श्यामसुंदर वैष्णव, डालू पुरोहित, मांगीलाल, दुर्गादास नागपाल, वैष्णव नंद, पुरोहित हआदि सहित ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर 70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का समापन, प्रभास गुर्ज... अगली खबर → पलाना कलां में आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, प्रमाण पत्...

टिप्पणी करें