उदयपुर पब्लिक स्कूल की रुबीना और योगिता का राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन
गांव की आवाज न्यूज मावली। उदयपुर दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर उदयपुर पब्लिक स्कूल, मावली की छात्रा रुबीना और योगिता गाडरी का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी 28 सितंबर से झालावाड़ में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर मुकेश कुमार वीरवाल ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत तथा टीम कोच अभिषेक गुसर के मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों से राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

