मावली

घासा में गाजे-बाजे के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अबीर-गुलाल से रंगा माहौल

घासा में गाजे-बाजे के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अबीर-गुलाल से रंगा माहौल

घासा में गाजे-बाजे के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अबीर-गुलाल से रंगा माहौल

 

गांव की आवाज मावली। ग्राम पंचायत घासा के कुम्हारों का वाड़ा स्थित गणेश पांडाल में आयोजित गणेशोत्सव का धार्मिक अनुष्ठानों के साथ समापन हुआ। सुबह शुभ मुहूर्त में मुख्य यजमानों एवं श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां दीं। पूर्णाहुति के बाद महाआरती आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
इसके बाद ढोल-नगाड़ों और डीजे की भक्तिमयी धुनों के साथ गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा कुम्हारों का वाड़ा से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाया, वहीं जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
ग्राम भ्रमण के बाद शोभायात्रा घासा के मुख्य तालाब पहुंची। यहां महाआरती एवं पूजा-अर्चना के बाद गणपति प्रतिमा का विधि-विधान से जल विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने भावुक होकर बप्पा को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।
आयोजन में गांव के प्रबुद्धजन, युवा, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनी रही।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पलाना कलां में आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, प्रमाण पत्... अगली खबर → उदयपुर पब्लिक स्कूल की रुबीना और योगिता का राज्यस्तरीय फुटबॉल प्र...

टिप्पणी करें