मावली

घासा में गणेशोत्सव की धूम, महाआरती और भक्ति संध्या में उमड़े श्रद्धालु

घासा में गणेशोत्सव की धूम, महाआरती और भक्ति संध्या में उमड़े श्रद्धालु

 

गांव की आवाज न्यूज मावली । गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर घासा गांव में गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। घर-घर और विभिन्न पूजा पंडालों में विधि-विधान से भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भक्ति संध्या के आयोजन से पूरा गांव भक्तिमय नजर आ रहा है।
गांव के कुम्हारवाड़ा, हनुमान चौक, ब्रह्मपुरी, नोल्यो का चोरा तथा चामुंडा माता मंदिर परिसर स्थित गणेश पंडालों में विशेष सजावट की गई है। गणेश मित्र मंडलों के तत्वावधान में शाम को पूजा-अर्चना के बाद महाआरती की जा रही है। इसके बाद आयोजित भक्ति संध्या में स्थानीय गायकों और भजन मंडलियों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।
‘जय गणेश, जय गणेश देवा’ और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से वातावरण गूंजायमान हो रहा है। भक्ति संध्या में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे शामिल होकर भजनों पर झूमते नजर आ रहे हैं।
कार्यक्रम के समापन पर महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को मोदक और चूरमे का महाप्रसाद वितरित किया जा रहा है। गणेश मित्र मंडलों के कार्यकर्ता पंडालों की व्यवस्था, प्रकाश सज्जा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। गणेशोत्सव को लेकर पूरे घासा क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा में धूमधाम से निकली भगवान चारभुजानाथ की भव्य रथयात्रा, भक्ति... अगली खबर → पैसिफिक विवि में प्रबोधक संघ का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू, पुरानी से...

टिप्पणी करें