मावलीउदयपुरराजस्थान

स्व. अंबाबाई वैष्णव के प्रथम श्राद्धोत्सव पर मेगटिया कलां में भव्य सम्मान समारोह, चार जिलों की प्रतिभाओं एवं समाजसेवियों का हुआ अभिनंदन

स्व. अंबाबाई वैष्णव के प्रथम श्राद्धोत्सव पर मेगटिया कलां में भव्य सम्मान समारोह, चार जिलों की प्रतिभाओं एवं समाजसेवियों का हुआ अभिनंदन

बहुमुखी प्रतिभाओं और प्रबुद्ध जनों के सम्मान से बढ़ता है समाज का गौरव : संत

गांव की आवाज न्यूज़ मावली। निकटवर्ती गांव मेगटिया कलां (बडियार मंडल) में शनिवार को स्वर्गीय अंबाबाई वैष्णव के प्रथम श्राद्धोत्सव के अवसर पर वैष्णव समाज प्रतिभा एवं समाज गौरव सम्मान समारोह श्रद्धा, सम्मान और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। स्वर्गीय अंबाबाई वैष्णव के परिजन लक्ष्मण दास वैष्णव एवं समस्त मेगटिया परिवार की ओर से आयोजित समारोह में उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ एवं सलूंबर जिलों से पहुंचे मेधावी विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

संतों के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
समारोह का शुभारंभ भगवान श्री चारभुजा नाथ की पूजा-अर्चना, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में रोकड़िया हनुमानजी के महामंडलेश्वर मुनि महाराज तथा सेवत्री से पधारे लक्ष्मण दास जी महाराज अग्रावत का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।
संतों ने अपने आशीर्वचन में कहा कि शिक्षा, संस्कार और समाज के प्रति समर्पण ही किसी भी समाज की वास्तविक ताकत हैं। प्रतिभाओं को समय-समय पर प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने से युवाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा पैदा होती है। समाज की प्रतिभाओं और प्रबुद्ध जनों का सम्मान आने वाली पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने के साथ समाज के गौरव को भी बढ़ाता है।

70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान
सम्मान समारोह के दौरान वैष्णव समाज के कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। आयोजक परिवार एवं बडियार मंडल के महंत तथा पंच भाजगड़ियों की ओर से विद्यार्थियों को स्टेशनरी, स्कूल बैग, वैष्णव साहित्य, पानी की बोतल, पेन, डायरी एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समाजसेवी, चिकित्सक, पत्रकार एवं वरिष्ठजनों का भी बहुमान
समारोह में शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा, चिकित्सा, पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्ध जनों का भी सम्मान किया गया। डॉक्टरों, मीडियाकर्मियों, समाजसेवियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति चिह्न, अभिनंदन पत्र, वैष्णव सरिता, माला, साफा एवं ऊपरना भेंट कर सम्मानित किया गया।

चार जिलों से पहुंचे समाजबंधु
सम्मान समारोह में आसपास के दर्जनों गांवों के साथ ही उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ एवं सलूंबर जिलों से बड़ी संख्या में वैष्णव समाज के समाजबंधु एवं प्रबुद्धजन पहुंचे। कार्यक्रम में संतों, विभिन्न समाजों के अध्यक्षों, महंतों एवं अतिथियों का मेगटिया परिवार की ओर से भावभीना स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान समाज की एकता, शिक्षा और संस्कारों को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।

ये रहे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मातृकुंडिया संगठन के अध्यक्ष नाथू दास जी वैष्णव, लसाड़िया रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व अध्यक्ष भेरू दास जी नगरी, घनश्याम जी घांघास एवं भागीरथ दास जी धोली मगरी मौजूद रहे। संतों एवं अतिथियों ने मेगटिया परिवार की ओर से प्रतिभाओं और समाज के प्रबुद्धजनों के सम्मान के लिए किए गए आयोजन की सराहना की।

प्रभावी मंच संचालन से बांधे रखा माहौल
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन रामचंद्र वैष्णव फलीचड़ा के निर्देशन में मुरली वैष्णव कोठारिया ने किया। प्रभावी संचालन के दौरान सम्मानित प्रतिभाओं एवं अतिथियों का परिचय कराया गया। समारोह के समापन पर मेगटिया परिवार ने दूर-दराज से पहुंचे संतों, अतिथियों, समाजबंधुओं एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा पंचायत समिति: 26 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए लॉटरी ... अगली खबर → 70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का समापन, प्रभास गुर्ज...

टिप्पणी करें