मावली

70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का समापन, प्रभास गुर्जर का राज्य स्तर पर चयन

70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का समापन, प्रभास गुर्जर का राज्य स्तर पर चयन

 

गांव की आवाज न्यूज मावली। मावली ब्लॉक स्थित SRM इंटरनेशनल स्कूल में 23 से 26 सितंबर तक आयोजित 70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से कुल 98 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न इवेंट में भाग लिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरमदेवसिंह कृष्णावत रहे। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति सरोहा, प्रबंधक नीलू विल्सन, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल मेघवाल, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्रसिंह झाला, अंतरराष्ट्रीय डी-लेवल शूटिंग कोच डॉ. जितेंद्रसिंह चुंडावत, राजस्थान पुलिस के एएसआई भानुप्रतापसिंह सोलंकी सहित अन्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में SRM इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 7 के छात्र प्रभास गुर्जर का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रामरक्षपालसिंह सारंगदेवोत, रणवीरसिंह राणावत, अभिषेकसिंह झाला, अरविंदसिंह राजावत, भूपेन्द्रसिंह सारंगदेवोत तथा विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार शर्मा एवं भारतेन्द्रसिंह सारंगदेवोत उपस्थित रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर स्व. अंबाबाई वैष्णव के प्रथम श्राद्धोत्सव पर मेगटिया कलां में भव्... अगली खबर → नव-निर्वाचित पार्षद नरेश वैष्णव ‘गुड्डू’ ने बालाजी व चारभुजा जी क...

टिप्पणी करें