मावली

मावली में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर यातायात व प्रवेश व्यवस्था सख्त

मावली में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर यातायात व प्रवेश व्यवस्था सख्त

 

21 सितंबर को अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान, मतगणना नगरपालिका कार्यालय में होगी

गांव कि आवाज न्यूज मावली। नगरपालिका आम चुनाव 2026 के तहत मावली नगरपालिका के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रशासन ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मावली की ओर से जारी प्रेस-नोट के अनुसार अध्यक्ष पद का चुनाव 21 सितंबर तथा उपाध्यक्ष पद का चुनाव 22 सितंबर 2026 को होगा।

अध्यक्ष पद के मतों की गणना 21 सितंबर को दोपहर 2 बजे बाद तथा उपाध्यक्ष पद के मतों की गणना 22 सितंबर को मतदान समाप्ति के बाद नगरपालिका मावली कार्यालय हॉल में की जाएगी।

तीनों ओर 100 मीटर तक रास्ते रहेंगे बंद

मतदान एवं मतगणना के दौरान नगरपालिका कार्यालय हॉल के आसपास विद्या निकेतन स्कूल नावली के पास से, मामादेव तालाब की ओर से आने वाले तथा गायत्रीनगर मावली की ओर जाने वाले रास्तों को तीनों ओर 100-100 मीटर तक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखा जाएगा। वैकल्पिक मार्ग के रूप में गायत्रीनगर जाने वाले निवासी एवं वाहन मैन चौराहा से उदयपुर रोड होते हुए गायत्रीनगर की ओर जा सकेंगे।

बिना पास प्रवेश नहीं, मोबाइल पर भी प्रतिबंध

मतदान एवं मतगणना स्थल परिसर में केवल रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अधिकृत फोटोयुक्त पास धारकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। परिसर में मोबाइल फोन ले जाने एवं उसके उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नगरपालिका एवं अन्य राजकीय कार्मिकों को भी फोटोयुक्त पहचान-पत्र अथवा पास के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा।

प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति, सुरक्षा एवं व्यवस्थित यातायात बनाए रखने के लिए आमजन से निर्धारित मार्ग एवं नियमों का पालन करने की अपील की है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पैसिफिक विवि में प्रबोधक संघ का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू, पुरानी से... अगली खबर → घासा पंचायत समिति: 26 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए लॉटरी ...

टिप्पणी करें