सिक्किम के राज्यपाल माथुर ने किए श्रीनाथजी के दर्शन

गांव की आवाज नाथद्वारा l सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने शनिवार शाम नाथद्वारा में श्रीनाथजी और लालनजी की आरती झांकी के दर्शन किए। वे डबोक से सीधे मोती महल के रास्ते मंदिर पहुंचे। दर्शन कर देश और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

मंदिर मंडल के अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया। माथुर के साथ वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, भाजपा राजसमंद जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित, वरिष्ठ नेता विनोद उपाध्याय, डॉ. विजय विप्लवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश पालीवाल और पूर्व अध्यक्ष प्रदीप काबरा मौजूद थे। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने भी नाथद्वारा में राज्यपाल से भेंट कर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *