राजस्थान

राजकीय विद्यालय लखमीपुरा में वाकपीठ ब्लॉक डूंगला का समापन

राजकीय विद्यालय लखमीपुरा में वाकपीठ ब्लॉक डूंगला का समापन

गांव की आवाज चितौड़गढ़ l मगलवाड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय लखमीपुरा में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय संस्था प्रधान संत्रात वाकपीठ ब्लॉक डूंगला का समापन हुआ। सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भेरूलाल गाडरी ने की।

विशिष्ट अतिथि ललित कुमार जारोली, दिनेश शर्मा, भेरूलाल शर्मा, किशनलाल अहीर, पुष्करलाल अहीर, सुरेश गाडरी, कालूलाल जाट, लक्ष्मीलाल मेनारिया और जब्बार खान देशवाली रहे। विधायक प्रतिनिधि पुरणमल टेलर, पन्नालाल रेगर, किस्मत गुर्जर, कुदनमल खेरोदिया, भेरूलाल लोहार, पन्नालाल पाटीदार, सागरमल सालवी, सुनील साहू, लछीराम प्रजापत, आशीष शर्मा और सोहन अहीर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

मंत्री गौतम दक ने नई शिक्षा नीति, शैक्षिक उन्नयन, डिजिटल शिक्षा प्रणाली और विद्यालय प्रबंधन पर जानकारी दी। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी योगेश झानी ने ‘उजले अक्षर की अनूठी रेखाएं’ पुस्तक का विमोचन मंत्री से करवाया। कवि नंद किशोर निर्झर और रूपेश जागिड ने ज्ञान संकल्प पोर्टल पर चर्चा की। मांगीलाल ने वृक्षारोपण पर विचार रखे।

शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। प्रधानाचार्य गोविंद राम शर्मा ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें मांगीलाल मेघवाल को निर्विरोध वाकपीठ अध्यक्ष और अशोक कुमार जाट को सचिव चुना गया।

संचालन अरुण कुमार दाधीच ने किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मांगीलाल गाडरी के कार्य की सराहना हुई। सरपंच प्रतिनिधि नारायण अहीर ने ₹12,000, न्यू रुद्राक्ष क्लॉथ वस्त्रालय के मालिक हीरादास ने ₹11,000 और गोरीशंकर बंजारा ने सभी प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को डॉक्यूमेंट फाइल भेंट की। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जब्बार खान देशवाली ने आयोजन की सफलता पर वाकपीठ कार्यकारिणी और शिक्षकों की प्रशंसा की

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर दिव्यांगों को मिली स्कूटी, चेहरे पर दिखी खुशी... अगली खबर → भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, कोहली का शतक...

टिप्पणी करें