उदयपुर

दिव्यांगों को मिली स्कूटी, चेहरे पर दिखी खुशी

दिव्यांगों को मिली स्कूटी, चेहरे पर दिखी खुशी

गांव की आवाज न्यूज राजसमंद । राजसमंद में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत 38 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने किया।

विधायक माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के हित में लगातार काम कर रही है। बजट 2025-26 में एक लाख दिव्यांगों को 20 हजार रुपए तक के कृत्रिम अंग और उपकरण देने की घोषणा की गई है। यह सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजसमंद के उपनिदेशक दीपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि विधायक ने सभी 38 दिव्यांगजनों को उपरना पहनाकर सम्मानित किया और स्कूटी सौंपी। स्कूटी पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याएं भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि बिना वाहन के रोजमर्रा के कामों में परेशानी होती है। स्कूटी मिलने से अब उनका जीवन आसान होगा।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर चित्तौड़गढ़ में पहली बार दिखा सफेद रेड सैंड बोआ सांप... अगली खबर → राजकीय विद्यालय लखमीपुरा में वाकपीठ ब्लॉक डूंगला का समापन...

टिप्पणी करें