राजस्थान

पोकरण में अंतरराष्ट्रीय मरु महोत्सव शुरू, कलाकारों ने किया अनोखा प्रदर्शन

पोकरण में अंतरराष्ट्रीय मरु महोत्सव शुरू, कलाकारों ने किया अनोखा प्रदर्शन

गांव की आवाज न्यूज नेटवर्क l अंतरराष्ट्रीय मरु महोत्सव-2025 का आगाज रविवार को हुआ। स्थानीय विधायक महंत प्रतापपुरी ने सालम सागर तालाब स्थित नेपालेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 10:30 बजे पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। कलाकारों ने कीलों और तलवार पर नृत्य किया। BSF के जवान ऊंटों पर सवार होकर इसमें शामिल हुए।

सुबह 11 बजे पोकरण फोर्ट से शोभायात्रा शुरू हुई। रास्ते में लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। स्थानीय कलाकार रेवंता राम ने गिलास, लोहे की कील और तलवार पर भवई नृत्य किया। लोक कलाकार जलाल खान ने भजन पर प्रस्तुति दी।

शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। यह शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के मैदान तक पहुंची। यहां विधायक ने रंगीन गुब्बारे उड़ाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर भारत ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा किया... अगली खबर → विश्वकर्मा जयंती पर शोभायात्रा, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु...

टिप्पणी करें