राजस्थान

जेसीबी ऑपरेटर ने 6 पिल्लों को जिंदा दफनाया, बचाए गए

जेसीबी ऑपरेटर ने 6 पिल्लों को जिंदा दफनाया, बचाए गए

गांव की आवाज न्यूज नेटवर्क जालोर| सांचौर नगर परिषद के जेसीबी ऑपरेटर ने लापरवाही से 6 नवजात पिल्लों को जिंदा दफना दिया। पिल्लों की मां 22 घंटे तक गड्ढे के पास बैठी रही। मंगलवार सुबह सभी पिल्लों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोग और पशु प्रेमी नाराज हैं। उन्होंने दोषियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है।

निजी स्कूल संचालक सुखराम खोखर ने बताया कि अंबेडकर छात्रावास के पास 12 दिन पहले जन्मे 6 पिल्ले रहते थे। रोज उन्हें दूध पिलाते थे। सोमवार शाम नगर परिषद के कर्मचारी मृत पशुओं को दफनाने आए। बिना जांचे ही गड्ढे में मिट्टी डाल दी। पिल्ले अंदर ही थे। उनकी मां लगातार गड्ढे के पास बैठी रही।

अगली सुबह जब पिल्ले नहीं दिखे तो सुखराम ने नगर परिषद के अधिकारियों को फोन किया। किसी ने फोन नहीं उठाया। घटना का वीडियो सामने आने और वकीलों के हस्तक्षेप के बाद एएसपी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पिल्लों को बाहर निकाला गया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर महाकुंभ में उमड़ी भीड़, 1.24 करोड़ ने किया स्नान... अगली खबर → अजमेर में मुख्य सचिव की बैठक, 36 मुद्दों पर चर्चा...

टिप्पणी करें