गांव की आवाज न्यूज उदयपुर l 08 जुलाई 2025- मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखला की मासिक बैठक 6 जुलाई 2025 रविवार को दरौली स्थित मां श्रीयादे मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मेवाड़ चोखला अध्यक्ष गणेश लाल प्रजापत घासा ने की। बैठक में मंदिर प्रांगण में दो कमरों का निर्माण करवाने वाले भामाशाह मदनलाल प्रजापत साकरोदा का समाज के मोतबीरो द्वारा सम्मान किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से मेवाड़ चौखला के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मांगीलाल प्रजापति इंटाली को चुना गया ,और डीसी प्रजापत विठोली को सर्वसम्मति से महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष रामलाल दरौली ने बताया कि बैठक का स्नेहभोज राधेश्याम प्रजापत घासा की तरफ से था। सचिव प्रकाश भटेवर ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व चोखला अध्यक्ष देवीलाल सराय थे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमलाल माल की टूस, मांगीलाल सांगवा, शंकरलाल, मांगीलाल, नाथूलाल महाराज की खेड़ी, अंबालाल, शंकरलाल नवानिया, शंकरलाल बागथल, मांगीलाल इटाली, वालुराम नऊवा, गमेंर लाल, नानालाल दरौली, ,उदय लाल , प्रकाश भटेवर, धनराज सराय, रामलाल, दीपचंद, रतनलाल घासा, कन्हैया लाल, सह कोषाध्यक्ष, भगवान लाल साकरोदा, भगवान लाल सराय, सोहनलाल बिठौली, बाबूलाल धौलीमंगरी, बाबूलाल , लोगर लाल इंटाली ,भगवानलाल, कैलाश, नारायण, शंकर लाल,उमेश, दिनेश, दरौली सहित समाज के सैकड़ो प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
मेवलिया प्रजापत समाज मेवाड़ चौखला की बैठक आयोजित, मांगीलाल प्रजापत बने कार्यकारी अध्यक्ष
Lilesh Suyal
08 Jul 2025
08 Jul 2025
0

Lilesh Suyal
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
