मावली

पलाना कलां में कावड़ यात्रा निकाली गई, महादेव मंदिर में जलाभिषेक के बाद प्रसाद वितरण

पलाना कलां में कावड़ यात्रा निकाली गई, महादेव मंदिर में जलाभिषेक के बाद प्रसाद वितरण

गांव की आवाज न्यूज मावली (उदयपुर) 4 अगस्त 2025- मावली क्षेत्र के गांव पलाना कलां में श्रावण मास के पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा हनुमान चौक से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए गांव की प्रमुख गलियों से गुजरी और अंतिम पड़ाव महादेव मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

महादेव मंदिर पहुंचकर भक्तों ने भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के उपरांत खीर का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया।

यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए घासा पुलिस की मौजूदगी रही। पुलिस ने यात्रा मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी।

गांववासियों और श्रद्धालुओं ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा में निकली भव्य कावड़ यात्रा, शिवभक्ति में डूबा पूरा गांव... अगली खबर → घासा गांव में राम रसोड़े का विधिवत शुभारंभ, रामदेवरा यात्रियों को...

टिप्पणी करें