उदयपुरमावली

घासा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 किलो 122 ग्राम अवैध गांजा जब्त करके एक आरोपी को किया गिरफ्तार

घासा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 किलो 122 ग्राम अवैध गांजा जब्त करके एक आरोपी को किया गिरफ्तार

गांव की आवाज (मावली) लिलेश सुयंल 27 मई 2025 उदयपुर जिले के घासा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 किलो 122 ग्राम अवैध गांजा जब्त करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया। सोमवार शाम को 6 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवैध गांजा बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जारहे अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त मावली मनीष कुमार के सुपरविजन में थाना अधिकारी प्रवीण सिंह राजपुरोहित मय टीम द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा मुकेश पुत्र रामलाल निवासी गंदोली के बाड़े में बने कमरे से प्लास्टिक के कट्टे में 4 किलो 122 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया। वहीं आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज करके अग्रिम अनुसंधान शुरू किया। इस कार्य में थाना अधिकारी प्रवीण सिंह के साथ हेड कांस्टेबल रामानंद, कांस्टेबल माधव सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेश कुमार व महिला कांस्टेबल डोली आदि मौजूद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर राजसमंद में ‘दिव्यांग सारथी’ अभियान के तहत 151 मोटर ट्राईसाइकिल व... अगली खबर → घासा गांव में श्री बाबा रामदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम...

टिप्पणी करें