मावली

थामला ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, विधायक पुष्कर डागी ने किया उद्घाटन

थामला ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, विधायक पुष्कर डागी ने किया उद्घाटन

गांव की आवाज न्यूज मावली I ग्राम पंचायत थामला में आज विधायक निधि एवं प्रधान मद से निर्मित सामुदायिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मावली विधायक पुष्कर डागी एवं प्रधान नरेंद्र चडालिया के कर कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर थामला स्कूल डोम, धोलादेवरा मंदिर, सराय किरो का खैड़ा, चामुंडा मंदिर छाया, काली मगरी, जोड़िया जी बावजी छाया, लौडावास मुख्य चबूतरा पर टिन शेड, हनुमान जी टिन शेड थामला, भील बस्ती टिन शेड थामला, सति माता सामुदायिक भवन, मामादेव सीसी रोड, गुलाब सिंह जी का खैड़ा, भेरूजी बावजी बड़ा सामुदायिक भवन, थामला से नया खेत डामरीकरण रोड सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र गोखरू, खेमली ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणावत, थामला सरपंच प्रतापसिंह, उपसरपंच दीपक सोनी, पंचायत समिति सदस्य महेन्द्र सुथार, देवेंद्र जोशी, रोनक जैन, श्याम सिंह, शैतान सिंह, वार्ड पंच भगवानलाल भील, रमेश माली, देवीलाल बैरवा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में क्षेत्र में हो रहे सतत विकास कार्यों की सराहना की तथा विधायक पुष्कर डागी द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों की प्रशंसा की। ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन की सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गांव के सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों के लिए उपयोगी बताया।

इस दौरान गोरधन भील, सुरज भील, प्रकाश भील, कुलदीप सिंह, धनराज मेघवाल, शांतिलाल खटीक, लालसिंह , भंवर सिंह , शैतान सिंह, घीसुलाल बैरवा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर विठोली तालाब पर हुआ इंद्रदेव का जल पूजन, ग्रामीणों ने मांगी सुख-स... अगली खबर → रख्यावल ग्राम पंचायत के तुरकिया में भाद्रपद अमावस्या पर खीर प्रसा...

टिप्पणी करें