मावली

घासा में भादवी बीज पर बाबा रामदेव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम

घासा में भादवी बीज पर बाबा रामदेव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम

गांव की आवाज न्यूज मावली I क्षेत्र के ग्राम पंचायत घासा स्थित बाबा रामदेव मंदिर में भादवी बीज के पावन अवसर पर रविवार व सोमवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर अध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भादवी बीज पर श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रविवार रात्रि को भजन संध्या एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायकों ने गणपति वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात बाबा रामदेव के एक से बढकर एक भक्ति भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु देर रात तक जागरण में सम्मिलित रहे।

सोमवार सुबह बाबा रामदेव मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो गांव के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी। इस रैली में श्रद्धालु बाबा रामदेव जी की ध्वजा लेकर चल रहे थे। भक्ति गीतों की मधुर धुनों पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने नृत्य कर आयोजन को यादगार बना दिया। पूरे वातावरण में ‘बाबा रामदेव जी की जय’ के जयकारों से गूंज उठी।

मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं को बाबा का आशीर्वाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मेघवाल समाज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। शोभायात्रा व मंदिर परिसर में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु घासा थाने के पुलिस जवानों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई थी।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर शिक्षकों का भरोसा कायम, भीम सिंह राव चौथी बार बने अध्यक्षराजस्थान... अगली खबर → पलाना कला के रामदेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति म...

टिप्पणी करें