गांव कि आवाज न्यूज मावली I गांव पलाना खुर्द में रविवार को खटीक समाज द्वारा गणपति विसर्जन बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न किया गया। कल्याण सागर तालाब पर विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गांववासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर गांव की विभिन्न गलियों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें डीजे की धुनों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा में भक्ति गीतों और जयकारों से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। तालाब पहुंचने पर गणपति बप्पा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूजा के पश्चात विधि-विधान से गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे। विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

