गांव की आवाज न्यूज मावली । मावली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिन्दु के पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क विशाल चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जीबीएच जनरल अस्पताल एवं रोशनी मोहापात्रा चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
शिविर के दौरान ग्रामीणों की ब्लड शुगर, मधुमेह एवं आंखों की जांच की गई। कुल 50 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। गंभीर एवं चिन्हित रोगियों को आगे की जांच एवं उपचार हेतु अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई।
शिविर में डॉ. ओमकान्त शर्मा, डॉ. संजय गहलोत, डॉ. पियूष सिंगाल एवं डॉ. निकिता बटु ने अपनी सेवाएं देकर मरीजों की जांच की।
ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पंचायत में लगे शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच भंवरलाल गुर्जर एवं रमेश लोढ़ा ने अधिक से अधिक ग्रामीणों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की तथा ऐसे आयोजनों को ग्रामीण स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया।
सिन्दु में निःशुल्क विशाल चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन

