मावली

भामाशाह विजय खटीक ने 200 जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्वेटर

भामाशाह विजय खटीक ने 200 जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्वेटर

गांव की आवाज मावली I पलाना कलां क्षेत्र में गुरुवार को भामाशाह विजय खटीक द्वारा गरीब व जरूरतमंद बच्चों के लिए सेवा कार्य किया गया। इस दौरान उन्होंने करीब 200 बच्चों को स्वेटर वितरित किए। स्वेटर वितरण कार्यक्रम पलाना कलां क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय उनावरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुमारिया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय निम्बाड़ा डांग, राजकीय प्राथमिक विद्यालय काड़ा सहित रास्ते में मिले जरूरतमंद बच्चों को किया गया।
भामाशाह विजय खटीक ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय पारसमल खटीक का निधन राजसमंद में पुलिस ड्यूटी के दौरान हो गया था। वे हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद किया करते थे। पिता की स्मृति में यह सेवा कार्य किया गया, ताकि सर्दी के मौसम में बच्चों को राहत मिल सके।
उल्लेखनीय है कि भामाशाह विजय खटीक द्वारा प्रतिवर्ष शीत ऋतु में गरीब व जरूरतमंद लोगों को स्वेटर, जूते एवं कंबल का वितरण किया जाता है। उनके इस सेवा भाव की क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा सराहना की गई।
भामाशाह का साफा व उतरना पहना कर स्वागत किया गया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर जीपीएल सीजन-7: ईगल फाइटर्स ने जीता खिताब, मंडी रॉयल्स को 59 रनों ... अगली खबर → सिन्दु में निःशुल्क विशाल चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन...

टिप्पणी करें