गांव की आवाज न्यूज मावली I मावली क्षेत्र के पलाना कलां गांव में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को याद किया।
कार्यक्रम में घासा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहेब के संघर्ष, संविधान निर्माण में योगदान और समाज में समानता के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शिक्षा, एकता और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सकती है।
पलाना कलां गांव में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती मनाई गई

