गांव की आवाज न्यूज मावली । मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखला की मासिक बैठक रविवार 12 अप्रैल 2026 को श्रीयादे मंदिर परिसर दरौली में आयोजित की गई। बैठक में समाज की आगामी वार्षिक बैठक एवं कार्यकारिणी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
मेवाड़ चौखला के महामंत्री डीसी प्रजापत (बिठौली) ने जानकारी देते हुए बताया कि मेवाड़ चौखला की वार्षिक बैठक एवं नवीन कार्यकारिणी का चुनाव 30 मई 2026, शनिवार को सायं 6 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में समाज सुधार हेतु सकारात्मक सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे तथा उसी दिन समाज द्वारा नई कार्यकारिणी का चुनाव भी संपन्न होगा।
बैठक के दौरान श्रीयादे मंदिर परिसर में हुए विकास कार्यों का समाजजनों द्वारा अवलोकन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मेवाड़ चौखला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमलाल प्रजापत (माल की टूस) ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दलाजी इंटाली रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयलाल प्रजापत (महाराज की खेड़ी) सहित भंवरलाल कुण्डई, शंकरलाल खेड़ी, अंबालाल नवानियां, सोहनलाल साकरोदा, धनराज सराय, उदयलाल भटेवर, कन्नालाल, गमेरलाल, कोषाध्यक्ष रामलाल दरौली, चुन्नीलाल, दीपचंद घासा, नाथूलाल, लक्ष्मीलाल, अशोक खेड़ी, बाबूलाल, नाथूलाल इटाली, कन्हैयालाल बिछड़ी, लोगरलाल सांगवा, गोवर्धन शीशवी, शंकरलाल नवनिया, हीरालाल मोडी, बाबूलाल धौलीमगरी, गणेशलाल, भगवानलाल, कैलाश, मांगीलाल, उमेश सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक के पश्चात स्नेहभोज का आयोजन किया गया, जिसके भामाशाह तुलसीराम प्रजापत (सराय) रहे।
समाज के वरिष्ठजनों ने आगामी चुनाव व बैठक को सफल बनाने हेतु सभी समाजबंधुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की।
मेवाड़ चौखला प्रजापति समाज का चुनाव 30 मई को, नई कार्यकारिणी बनेगी
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।
मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।
मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:
e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।
News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।
Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
Leave a comment
Leave a comment
