उदयपुर

ग्रामीण क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ शाखा का सम्मान कपासन को

ग्रामीण क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ शाखा का सम्मान कपासन को

सीमलवाड़ा। भारत विकास परिषद की दक्षिण प्रांत स्तरीय बैठक में कपासन शाखा को विशेष सम्मान मिला। प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश पानेरी ‘साथी’ ने शाखा को ग्रामीण क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार दिया।

कपासन शाखा ने वर्ष 2024-25 में तय सभी सेवा प्रकल्प शत-प्रतिशत पूरे किए। पिछले सत्र में शाखा ने कई अहम सेवा कार्य किए। इनमें प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता, वृक्षारोपण और चिकित्सा शिविर शामिल रहे। साथ ही काढ़ा वितरण और जरूरतमंद परिवारों को ऊनी वस्त्र व स्टेशनरी भी बांटी।

शाखा को 111 सदस्यों की संख्या के लिए ‘शतक वीर’ सम्मान भी मिला। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष बादशाह सिंह को सेवा सम्मान दिया गया। अशोक गौड़ को ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता के प्रांतीय सह प्रभारी के रूप में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

बैठक में स्थानीय शाखा से नंदलाल बोहरा, रमेश चंद्र विजयवर्गीय, वैद्य महेंद्र मोहन दाधीच और आशा जोशी शामिल हुए। निवर्तमान अध्यक्ष कमल कुमार दाधीच ने इस उपलब्धि के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह... अगली खबर → तेरापंथ सभा भवन रिछेड़ में अणुव्रत समिति का 77वां स्थापना दिवस मन...

टिप्पणी करें