गांव की आवाज न्यूज मावली । मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत वीरधोलिया में मंगलवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सरपंच रूपलाल गमेती एवं उपसरपंच जवान सिंह झाला ने ग्रामीणों की मौजूदगी में किया।खेमली चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुरूचि तिवारी ने बताया कि शिविर में कुल 152 लोगों को परामर्श दिया गया। इस दौरान बीपी और शुगर की जांच 76, ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर एवं ब्लड कैंसर की जांच 69, एनिमिया स्क्रीनिंग महिला-पुरुष एवं गर्भवती 92, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, प्रसव पूर्व जांच तथा टीबी रोग स्कैनिंग की गई।शिविर में निक्षय मित्र के माध्यम से टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित किए गए तथा ई-केवाईसी कार्ड भी बनाए गए। ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।इस अवसर पर सीएचओ यशोदा रेगर, मोनिका कांवड़िया, प्रियंका माली, एनओ दीपक राजगुरु, एएनएम रोशनी, ममता चौबीसा, रूपंति मीणा, निर्मला मेघवाल सहित स्वास्थ्य टीम के कई सदस्य मौजूद रहे और सहयोग दिया।
ग्राम पंचायत वीरधोलिया में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 152 लोगों को मिला परामर्श
Lilesh Suyal
02 Oct 2025
02 Oct 2025
0

Lilesh Suyal
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
