मावली

घासा और आसपास के क्षेत्रों में दो घंटे की झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, खेतों में खड़ी बड़ी फसलें आड़ी पड़ी

घासा और आसपास के क्षेत्रों में दो घंटे की झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, खेतों में खड़ी बड़ी फसलें आड़ी पड़ी

गांव की आवाज न्यूज मावली । 21 अगस्त 2025- मावली क्षेत्र के गांवो में गुरुवार को दोपहर के समय मौसम ने करवट ली और करीब दो घंटे तक घासा ग्राम पंचायत समेत आसपास के क्षेत्रों में लगातार तेज बारिश हुई। इस बारिश से जहां लोगों को लू और उमस से राहत मिली, वहीं फसलों को भी भरपूर फायदा पहुंचा।

पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गर्मी और उमस का जोर बना हुआ था, हालांकि बीच-बीच में हल्की बारिश जरूर हो रही थी, लेकिन उसका कोई खास असर नहीं दिख रहा था। गुरुवार को दोपहर 12 बजे के आसपास अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो करीब दो घंटे तक जारी रही।

बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और खेतों में भी जलभराव हो गया। कुछ जगहों पर खेतों में खड़ी बड़ी फसलें आड़ी पड़ गईं। गांव के हनुमान पार्क और अन्य प्रमुख सड़कों पर जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस दौरान स्कूल की छुट्टी के समय बारिश होने से छात्र-छात्राएं भीगते हुए घर लौटे। हालांकि, बच्चों ने बारिश का खूब आनंद लिया और गर्मी से राहत पाकर खुश नजर आए।

घासा के अलावा आसपास के गांव जैसे नूरड़ा, पीपरोली, काजिया, माणकावास, घासाखेड़ी, रख्यावल, पालवास, मागंथला, विठोली आदि में भी अच्छी बारिश हुई, जिससे खेतों में नमी बढ़ी और किसानों के चेहरे खिल उठे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर गुर्जर अधिकारी कल्याण परिषद द्वारा अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ... अगली खबर → राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मावली ‘ब’ की मासिक बैठक सम्प...

टिप्पणी करें