उदयपुर

घासा थाना पुलिस कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, 2 हिस्ट्रीशीटर समेत 18 गिरफ्तार

घासा थाना पुलिस कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, 2 हिस्ट्रीशीटर समेत 18 गिरफ्तार

गांव की आवाज न्यूज घासा | घासा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 2 हिस्ट्रीशीटर समेत 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। दो से अधिक मामलों में संलिप्त अभियुक्तों की धरपकड़ के तहत जगदीश पुत्र भंवरलाल निवासी वीरधोलिया, कुका पुत्र मांगू निवासी नूरडा, परमानंद पुत्र बाबूलाल निवासी पलानाकला, राजू पुत्र खेमराज निवासी मोटी खेड़ी, चैनराम पुत्र मांगीलाल भील निवासी रामदेव विकरणी, लक्ष्मण पुत्र भेरूलाल निवासी विकरणी, पप्पूलाल पुत्र लच्छाराम भील निवासी विकरणी, प्रभुलाल पुत्र चंपालाल कालबेलिया निवासी सिंधु कुंडी, कालूनाथ पुत्र मीठा नाथ निवासी सिंधु कुंडी, कालूनाथ पुत्र दौलानाथ निवासी सिंधु कुंडी, रतनलाल पुत्र भोलीराम निवासी सांगवा, भेरूगिरी पुत्र सोहनगिरी निवासी सांगवा, मदनलाल पुत्र छोगालाल निवासी तालाब का कुआं भानसोल, उदय पुत्र शंकर निवासी तालाब का कुआं भानसोल, नरेश पुत्र शंकर निवासी तालाब का कुआं भानसोल, किशन सिंह पुत्र फतेहसिंह निवासी सुरजी का गुड़ा जावड को गिरफ्तार किया गया। हिस्ट्रीशीटर बिहारीलाल पुत्र जगरूप खटीक निवासी घासा और पुष्कर पुत्र बालकृष्ण निवासी घासा को गिरफ्तार कर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई ।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर सी.वी. रमन जयंती पर विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों ने दिखाए मॉडल... अगली खबर → वरतलाई गांव के खेतों में आग, ग्रामीणों ने मशक्कत कर बुझाई...

टिप्पणी करें