उदयपुरमावली

कोटा कैरियर साइंस स्कूल की छात्राओं ने फिर मारी बाज़ी

कोटा कैरियर साइंस स्कूल की छात्राओं ने फिर मारी बाज़ी

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) 29 मई 2025 फतहनगर. वासनी कलां स्थित कोटा कैरियर साइंस स्कूल ने राजस्थान बोर्ड की दसवीं परीक्षा में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। छात्रा कृतिका जाट और लक्षिता वशिष्ठ ने 96.33% अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान पाया। कृष्णा गुर्जर और उदयभान देवल ने 96.17% अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। भार्गवी शर्मा ने 95.33% अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल के 20 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। परीक्षा परिणाम 100% रहा। इस उपलब्धि पर स्कूल परिसर में खुशी का माहौल रहा। स्कूल प्रबंधन ने मेधावी विद्यार्थियों को साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया। उनके अभिभावकों को भी सम्मान दिया गया। स्कूल निदेशक ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को दिया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा गांव में श्री बाबा रामदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम... अगली खबर → 12वीं में रख्यावल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, साक्षी टॉपर...

टिप्पणी करें