मावली

वरतलाई गांव के खेतों में आग, ग्रामीणों ने मशक्कत कर बुझाई

वरतलाई गांव के खेतों में आग, ग्रामीणों ने मशक्कत कर बुझाई

गांव की आवाज न्यूज घासा | मावली उपखंड की मांगथला पंचायत के वरतलाई गांव में शनिवार शाम 4 बजे खेतों में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

आग की लपटें आधा किलोमीटर दूर से दिखीं। ग्रामीणों ने तुरंत सूचना दी और मौके पर पहुंचे। आग बीड़ों से होते हुए खेतों की ओर बढ़ रही थी। हवा तेज होने से आग तेजी से फैली। गांव में थ्री फेज बिजली सुबह आती है। सूचना देकर बिजली चालू करवाई गई। टैंकर और कुओं की मोटर से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की गई। कई ग्रामीण बाल्टियों में पानी लेकर पहुंचे।

हवा तेज होने से खेतों के किनारे सूखे पेड़-पौधे और कांटों की बाड़ में आग फैल गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया।

ग्रामीण मांगीलाल डांगी ने बताया कि खेतों के पास अज्ञात कारणों से आग लगी। पास में गेहूं की फसल खडी थी। ग्रामीणों की सूझबूझ से फसल जलने से बच गई। केवल खेतों के किनारे की बाड़ और सूखे पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए। गांव के लोगों ने आग बुझाने में पूरा सहयोग दिया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा थाना पुलिस कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, 2 हिस्ट्रीशीटर सम... अगली खबर → किसानों की समस्याओं पर सांसद जोशी ने की चर्चा...

टिप्पणी करें