उदयपुरमावली

गुरु पूर्णिमा पर अनुकरणीय पहल: गुरु ने होनहार छात्र को दिलाई साइकिल

गुरु पूर्णिमा पर अनुकरणीय पहल: गुरु ने होनहार छात्र को दिलाई साइकिल

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) l 11 जुलाई 2025- गुरु पूर्णिमा के दिन राजकीय प्राथमिक विद्यालय उखलियों का खेड़ा में शिक्षकों ने मिसाल पेश की। कक्षा 5 पास कर चुके छात्र धीरज भील को स्कूल आने-जाने में सुविधा हो, इसके लिए शिक्षकों ने उसे नई साइकिल भेंट की। धीरज पढ़ाई में होशियार है। हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। गर्मियों की छुट्टियों में भी स्कूल आकर पेड़-पौधों को पानी देता रहा। आगे की पढ़ाई में दूरी बाधा न बने, इसलिए प्रधानाध्यापक विनोद कुमार जाट व शिक्षक साथियों ने मिलकर साइकिल दिलाई। यह पहल गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षकों की सराहना की। कहा, आज भी सच्चे गुरु अपने शिष्यों के भविष्य को संवारने में जुटे हैं।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर फलीचडा विद्यालय परिसर से घर-आंगन तक गूंजा हरियाली का संदेश... अगली खबर → ऑनलाइन जॉइनिंग के आदेश जल्द जारी करने की मांग...

टिप्पणी करें