गांव की आवाज न्यूज मावली | क्षेत्र के महात्मा गांधी विद्यालय घासा में कक्षा 12 की छात्राओं के लिए विदाई समारोह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ईरा सोनी ने की। छोटी कक्षाओं की छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को उपहार भेंट किए। प्रधानाचार्य ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के टिप्स दिए। कहा, योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई कर विद्यालय और गांव का नाम रोशन करें। अन्य शिक्षकों ने भी परीक्षा की तैयारी को लेकर विस्तृत जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान विनय दवे, अतुलेश शर्मा, मनोज पंचाल, महेंद्र सिंह राव, मीनाक्षी आमेटा, वसुमति मेहता सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
छात्राओं का विदाई समारोह, बोर्ड परीक्षा के टिप्स भी दिए
Lilesh Suyal
25 Feb 2025
25 Feb 2025
0

Lilesh Suyal
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
