उदयपुरमावली

महुडा में जनकल्याण शिविर में मौके पर ही सुलझीं ग्रामीणों की समस्याएं

महुडा में जनकल्याण शिविर में मौके पर ही सुलझीं ग्रामीणों की समस्याएं

गांव की आवाज न्यूज मावली ( लिलेश सुयंल) 26 जून 2025 | पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के तहत बुधवार को महुडा गांव में विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों की लंबित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी ग्रामीणों को दिया गया।

राजस्व विभाग ने पत्थरगढ़ी, नामांतरण और सीमाज्ञान से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण किया। रास्तों से जुड़े विवाद भी सुलझाए गए। स्वामित्व योजना के तहत पट्टे बनाकर ग्रामीणों को वितरित किए गए। कृषि विभाग ने मृदा नमूने लेकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिए।

स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बांटे गए। मुफ्त राशन योजना में नए पात्र लाभार्थियों को जोड़ा गया। पशुपालन विभाग ने मंगला पशु बीमा योजना के तहत पंजीकृत पशुओं के हेल्थ सर्टिफिकेट जारी किए। बीमा पॉलिसियां भी बनाई गईं।

ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी ली और मौके पर ही आवेदन जमा कराए। शिविर में केम्प प्रभारी अर्जुन सिंह राव, तहसीलदार नंदलाल जोशी, प्रशासक और सरपंच गणपत दास वैष्णव, ग्राम विकास अधिकारी महेश यादव, पटवारी महेन्द्र खटीक, समाजसेवी खेम सिंह, भैरु सिंह, कान सिंह, किशन गुर्जर, प्रेम सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव अभियान के तहत बालूलाल गुर्जर, भंवरलाल गुर्जर, किशनलाल गुर्जर, गमेरी बाई और सुखलाल गुर्जर को 21 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर आईएएस प्रशिक्षु डबास ने सिंदू पंचायत शिविर का निरीक्षण किया... अगली खबर → मालविया लोहार समाज की बैठक सम्पन्न, अध्यक्ष और युवा अध्यक्ष का चय...

टिप्पणी करें