उदयपुर

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि और गोष्ठी

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि और गोष्ठी

गांव की आवाज न्यूज राजसमन्द| 06 जुलाई 2025- राजसमंद में रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर मुखर्जी चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में विचार गोष्ठी हुई। जिले के 23 मंडलों के सभी शक्ति केन्द्रों और बूथों पर भी कार्यक्रम हुए।

जिला कार्यालय प्रभारी ने डॉ. मुखर्जी के जीवन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जन्म से लेकर पुण्यतिथि तक की घटनाओं को बताया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक हिम्मत कुमावत ने किया। आभार रजनीकांत साहू ने जताया।

जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान आजाद भारत का पहला राजनीतिक बलिदान था। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जनसंघ कार्यकर्ताओं के साथ कैसा व्यवहार हुआ, यह भी याद रखना जरूरी है। विपरीत हालात में भी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेवा की। हम सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सिंघवी, महेश पालीवाल, भानु पालीवाल, सत्यनारायण पूर्बिया, जगजीवन चोरडिया, अशोक रांका, सुरेश पालीवाल, महेंद्र सिंह चौहान, अरविन्द सिंह भाटी, प्रदीप खत्री, प्रकाश रांका, सविता सनाढ्य, वर्द्धनी पुरोहित, प्रेम हाड़ा, सोना सिंह, विशाखा तिवारी, नीलम न्याति, पूजा बंग सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित, एक की बिक्री पर रोक... अगली खबर → पलाना कलां में इमाम हुसैन की याद में ताजिया जुलूस निकाला गया...

टिप्पणी करें