उदयपुरमावली

आईएएस प्रशिक्षु डबास ने सिंदू पंचायत शिविर का निरीक्षण किया

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) 26 जून 2025 – पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत सिन्दू में शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान कलेक्टर के निर्देशन में आईएएस प्रशिक्षु सृष्टि डबास ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी विभागों से विभागीय कार्यों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के पश्चात डबास ने ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड सिन्दू का भी अवलोकन किया।

इसके बाद उन्होंने राउमावि सिन्दू का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने शैक्षिक, सहशैक्षिक और भौतिक संरचना का अवलोकन किया। विद्यालय की उपलब्धियों से प्रभावित होकर उन्होंने प्रधानाचार्य को विद्यालय में विज्ञान संकाय प्रारंभ करने हेतु प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाड़िया, विकास अधिकारी शैलेन्द्र पी. खींची, तहसीलदार घासा नन्दलाल जोशी, प्रधानाचार्य उमेश माहेश्वरी, अति. विकास अधिकारी अर्जुनसिंह आसोलिया, भू-अधिकारी देवराज सिंह चौहान, सहायक विकास अधिकारी हरिसिंह राव, सरपंच पुष्पा देवी गुर्जर उपस्थित रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर 21 जून को योग दिवस, गांव में निकली रैली... अगली खबर → महुडा में जनकल्याण शिविर में मौके पर ही सुलझीं ग्रामीणों की समस्य...

टिप्पणी करें