मावली

जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में रख्यावल विद्यालय ने जीता कांस्य पदक

जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में रख्यावल विद्यालय ने जीता कांस्य पदक

गांव की आवाज न्यूज मावली। मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रख्यावल स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 14 वर्ष जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
प्रधानाचार्य आशा सोनी ने बताया कि विद्यालय की दोनों टीमों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल दिखाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस दौरान श्रवण डांगी, चेतन डांगी, प्रिंस डांगी, हर्ष डांगी, रोशनी डांगी, कृष्णा डांगी, अमीषा डांगी, प्रशा डांगी, किरण डांगी, स्नेहा जोशी एवं चेतन डांगी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक व कोच अर्जुन सिंह झाला ने छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और लगन का परिणाम है।
प्रतियोगिता के दौरान प्रताप दान चारण, मूलचंद सैनी, दल प्रभारी पुष्कर लाल डांगी, लक्ष्मी आचार्य, हनुमान बिश्नोई एवं सुभाष बिश्नोई ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। गौरतलब है कि विद्यालय की हॉकी टीम हर वर्ष प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करती रही है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित, 152 वोटों से... अगली खबर → पलाना खुर्द की बालिकाओं ने कबड्डी में किया कमाल, जिला स्तरीय खिता...

टिप्पणी करें